गृहकलह में विवाहिता फांसी पर झूली

0
112

fansiफर्रुखाबाद: बीते गुरुवार को कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम सुन्दरपुर निवासी 20 वर्षीय सविता पत्नी सुरेन्द्र पाल ने गृह कलह में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा|

[adrotate banner="3"]

मौके पर सीओ सिटी लेखराज को सविता के पिता विष्णु दयाल निवासी हरदोई हरपालपुर धौरहरा ने बताया की उसने अपनी पुत्री का विवाह एक वर्ष पूर्व ही किया सुरेन्द्र पाल के साथ किया था| विवाह के बाद से ही सुरेन्द्र उसके पिता राजाराम एक बाइ क और एक भैस की मांग करने लगे| आये दिन उसके साथ मारपीट की नौबत भी आ जाती थी| इसका जिक्र कई बार उसने अपनी माँ से भी किया तो हम सभी ने ससुराल वालो को समझाने का प्रयास किया| लेकिन वह नही माने|
गुरुवार को सूचना मिली की उनकी पुत्री सविता की हत्या कर दी गयी है| जब वह लोग मौके पर पंहुचे तो उसका शव आंगन में रखा था| परिजनों ने हत्या किये जाने का आरोप लगाया|

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम भी कराया| शव का पोस्टमार्टम डॉ० सोमेश अग्निहोत्री और डॉ० नीरज ने किया| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सविता की मौत लगभग 20 घंटे पूर्व फांसी लगने से स्वास नली अबरुद्ध होंना बताया गया है | सीओ सिटी लेखराज सिंह ने बताया की तहरीर मिलने पर सुरेन्द्र उसके पिता राजाराम और माँ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है| जाँच की जा रही है|

[adrotate banner="2"]