गुरु नानक जयंती: पंचप्यारों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

0
123

फर्रुखाबाद : गुरु नानक देव जयंती के अवसर पर शनिवार को शहर में पंचप्यारों के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा फतेहगढ़ गुरुद्वारा से फर्रुखाबाद गुरुद्वारा तक निकाली गयी। बाद में अरदास, शबद कीर्तन तथा लंगर के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

[adrotate banner="3"]

ऐतिहासिक गुरुद्वारा फतेहगढ़ से गाजे-बाजे के साथ शोभा यात्रा शुरू हुई। इसमें गुरु नानक देव जी की कई झांकियां शामिल की गई थी। इसके साथ ही गुरु नानक देव जी की प्रमुख झांकी के साथ तमाम महिलाएं और पुरुष गुरुवाणी का पाठ करते हुए चल रहे थे। इसमें प्रमुख आकर्षण का केंद्र पंचप्यारे थे। ये सिर पर पगड़ी बांधे, केसरिया वस्त्र धारण किए और हाथ में तलवार लिए नंगे पांव चल रहे थे। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर लोगों ने स्वागत किया। गुरुवाणी के पाठ से पूरा शहर ही गूंज रहा था। फतेहगढ़ गुरुद्वारे से निकली शोभा यात्रा भोलेपुर, बढ़पुर, लालदरबाजा होती हुई लोहाई रोड स्थित गुरुद्वारा पहुंची। रास्ते में जगह-जगह विभिन्न वर्गो, समाज सेवियों तथा संस्थाओं द्वारा शोभा यात्रा का स्वागत किया गया और उसमें शामिल लोगों को जलपान कराया गया। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासन की व्यापक व्यवस्था रही।

[adrotate banner="2"]