गुरुदीप सिंह बसपा से बढ़पुर ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी घोषित

0
133

फर्रुखाबाद: ब्लाक प्रमुख के चुनाव को लेकर अब बसपा भी मैदान में आ गयी है। जिसके चलते मण्डल, जोनल कोआर्डीनेटर ने बढ़पुर ब्लाक के प्रत्याशी की घोषणा कर दी। वहीं मोहम्मदाबाद ब्लाक प्रमुख के प्रत्याशी की घोषणा शीघ्र करने की बात कही।

[adrotate banner="3"]

नेकपुर स्थित पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र कटियार के आवास पर हुई बैठक में पहुंचे मण्डल कोआर्डीनेटर कानपुर अजय भारती ने बढ़पुर ब्लाक प्रमुख के प्रत्याशी गुरुदीप सिंह कटियार पुत्र महेन्द्र कटियार को घोषित कर दिया। लेकिन मोहम्मदाबाद के प्रत्याशी की घोषणा अभी नहीं की गयी है। पूछे जाने पर अजय भारती ने बताया कि मोहम्मदाबाद के प्रत्याशी की घोषणा पर विचार किया जा रहा है। पार्टी के कई प्रत्याशी अपनी अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं। लेकिन ब्लाक प्रमुखी का चुनाव जीतने के लिए लड़ाया जायेगा। इसलिए पार्टी के दावेदारों को परखा जा रहा है। शीघ्र एक दो दिन में घोषणा की जायेगी।

पूर्व मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में सैकड़ों की संख्या में बसपा के ब्लाक प्रमुखों को हटाया गया, जो एक मिशन के तहत चल रहा है। इस तरह का कृत्य पूर्ववर्ती किसी भी सरकार ने नहीं किया। इस दौरान बसपा जिलाध्यक्ष अजय भारती, महेन्द्र कटियार, मंजेश कटियार एडवोकेट आदि लोग मौजूद रहे।

बार एसोसिएशन ने भी दिया गुरुदीप को समर्थन

बढ़पुर ब्लाक प्रमुख के प्रत्याशी के तौर पर बसपा से गुरुदीप कटियार एडवोकेट घोषणा के साथ ही बार एसोसिएशन तहसील सदर के सचिव राजीव सिंह चौहान एडवोकेट ने घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि गुरुदीप कटियार बार के सदस्य होने की दृष्टि से उन्हें बार एसोसिएशन ब्लाक प्रमुख के प्रत्याशी के रूप में समर्थन करती है। उन्होंने इस सम्बंध में जिला बार एसोसिएशन फतेहगढ़ के अध्यक्ष व महासचिव के लिए भी पत्र लिखा है।

[adrotate banner="2"]