गुप्त बैठक: बीजेपी मण्डल सदस्यता प्रमुख लगभग तय!

0
149

bjp 456फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के जनपद में विमल कटियार को सदस्यता प्रमुख बनने के बाद हुई एक गुप्त बैठक में मण्डल सदस्यता प्रमुख के नाम भी लगभग तय कर लिये गये है|

[adrotate banner="3"]

आवास विकास स्थित बीजेपी के एक वरिष्ठ भाजपा नेता के आवास पर बुलाई गयी बैठक में कई मंडलो के सदस्यता प्रमुखों के नामो पर मोहर लग गयी है| जिसमे सदर विधान सभा के सदस्यता प्रभारी पर हिमांशु गुप्ता व भोजपुर विधान सभा के सदस्यता प्रभारी के पद पर सांसद के करीबी फतेहचन्द्र वर्मा को बनाये जाने की तैयारी चल रही है|

वही अमृतपुर विधान सभा के लिए सदस्यता प्रमुख की तलाश की जिम्मेदारी पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार को व कायमगंज विधान सभा के लिये यह जिम्मेदारी अमर सिंह खटिक को दी गयी है| भारतीय जनता पार्टी से जुड़े सूत्रों की माने तो आने वाली 16 नबम्बर को सदस्यता से जुड़े लोगो की कार्यशाला के आयोजन की सम्भावना है| इस दौरान सांसद मुकेश राजपूत, जिला महामंत्री विमल कटियार, पूर्व विधायक आदि भी मौजूद रहे|
वही विमल कटियार ने बताया की इस सम्बन्ध में कोई चर्चा नही हुई| हम सभी लोग चाय पीने के लिये भाजपा नेता सत्यपाल सिंह घर चाय पीने गये थे|
बीजेपी से जुड़े सूत्रों के अनुसार

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]