गुजरात पुलिस नें चोरी के आरोप में युवक को दबोचा

0
128

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) गुजरात पुलिस नें सर्विलांस की मदद से चोरी के आरोपी युवक को घर से दबोच लिया और अपने साथ ले गयी|
मिली जानकारी के मुताबिक गुजरात राज्य के अहमदाबाद शहर के निकोल थानें में एक चोरी के मामले में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गयी थी | चोरी एक सराफा दुकान में बतायी गयी है| पुलिस चोरी के मामले में आरोपियों की तलाश कर रही थी| लिहाजा गुजरात पुलिस के उपनिरीक्षक आर एम कुशवाह अपनी टीम के साथ पंहुचे और सर्विलांस की मदद से आरोपी कोतवाली मोहम्मदाबाद के नगला सुरजन निवासी अमित कुमार पुत्र शैतान सिंह को दबोच लिया और गुजरात रवाना हो गयी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]