गुंडे पुकारते हैं अखिलेश आइए,निकाय चुनाव में BJP का कैंपेन सॉन्ग लॉन्च

0
150

लखनऊ: प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों में हलचल तेज है।सभी पार्टियां वोटरों को लुभाने के लिए अपने-अपने हथकंडे अपना रही हैं। इस बीच भाजपा ने निकाय चुनाव को लेकर सॉन्ग लॉन्च किया है। यूपी बीजेपी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इस वीडियो को ट्वीट किया गया है जिसमे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा गया. गाने में मुजफ्फरनगर दंगों, महिलाओं के खिलाफ अपराध, मुख्तार, गायत्री प्रजापति आदि को दर्शाया गया है देखे वीडियो-

[adrotate banner="3"]

https://twitter.com/i/status/1650341291258171392

यूपी नगर निकाय के 14684 पदों पर चुनाव होगा। प्रदेश के 17 महापौर और 1420 पार्षद के पदों के लिए यह चुनाव होंगे। इससे पहले नगर निकाय चुनाव में आरक्षण को लेकर यूपी सरकार की ओर से अधिसूचना जारी की गई थी। इसमें आरक्षित सीटों को लेकर भी जानकारी दी गई थी। इसमें बताया गया था कि कौन-सी सीट से समाज के किस वर्ग का प्रत्याशी चुनाव लड़ सकता है।बीजेपी उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा लॉन्च किए गए इस सॉन्ग में “गुंडे पुकारते हैं अखिलेश आइए…” थीम दिया गया है। चुनाव में प्रचार वाहनों पर इस सॉन्ग को दिखाया जाएगा. इस गाने के बोल हैं, ”गुंडे पुकारते हैं अखिलेश आइए, दंगों में फिर यूपी को वापस जलाइए. इस वीडियो में माफिया अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी को भी दिखाया गया है। साथ ही समाजवादी पार्टी में मंत्री रहे और दुष्कर्म के आरोपी गायत्री प्रजापति को भी दिखाया गया है। जो प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है|

[adrotate banner="2"]