गाड़ी हटाने को लेकर हुई तकरार में फायरिंग, एक घायल

0
96

कायमगंज (फर्रुखाबाद) : रंगबाजी में मोटरसाइकिल सवारों ने गोलियां दाग कर ग्रामीण को उस समय घायल कर दिया जब वह रिश्तेदार प्रसूता को अस्पताल से बुलैरो गाड़ी द्वारा लाकर घर पर उतार रहा था।
थाना कम्पिल क्षेत्र के ग्राम सपा महमूद पुर पट्टी निवासी आराम सिंह की पुत्रवधू नीरज पत्नी किशनपाल के कायमगंज के सरकारी अस्पताल में प्रसव हुआ था।  प्रसव के बाद किशनपाल अपने पिता के साथ अपने रिश्तेदार श्रीकृष्ण की बुलैरो गाड़ी से अपनी पत्नी को घर वापस लेकर जा रहा था। गांव में दरवाजे पर गाड़ी रोक कर जब वह परिजनों को उतार रहा था उसी समय पीछे से विजेन्द्र अपनी मोटर साइकिल से आ गया और बुलैरो को हटाने के लिये कहा। किशनपाल ने कहा कि 5 मिनट रूक जाओं सवारिया उतार कर गाड़ी हटा लेगें।  इस पर दोनो में तकरार होने लगी।

[adrotate banner="3"]

मामला इतना बढ़ गया कि विजेन्द्र घर से 2 नाली बंदूक लेकर अपने अन्य साथियों के साथ आ गया और गाली गलौज के साथ मार पीट करने लगा। इसी दौरान गुस्से में विजेन्द्र ने गोली चला दी जिसके छर्रे आराम सिंह के सिर में जा लगे,जिससे आराम सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना थाने में दर्ज कराई गयी। इलाज के लिये नगर के सरकारी अस्पताल में आराम सिंह को लाया गया। दर्ज रिपोर्ट में विजेन्द्र सिंह, उसका भाई सतेन्द्र और साथी अवनीश को आरोपित किया गया है। इस मामले में विजेन्द्र की तरफ से भी एन सी आर दर्ज कराई गई है।

[adrotate banner="2"]