गाली देने से मना करने पर शराबी ने महिला को धुना

0
101

फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला प्रीतम नगला निवासी माया देवी से शराबी ने मारपीट कर दी| जिसकी शिकायत माया देवी ने कोतवाली पुलिस को दी|

[adrotate banner="3"]

माया देवी के पुत्र रिंकू पुत्र सियाराम ने बताया कि मेरी माँ माया देवी घर के दरबाजे पर बैठी थी| जहां वह अक्सर खाली समय में बैठा जाया करती है| आज शनिवार को मेरी माँ माया देवी जब गेट पर बैठे थीं तभी हमारा पड़ोसी पिंकू पुत्र रघुनाथ शराब के नशे में धुत होकर निकल रहा था और गालियाँ भी दे रहा था|

माया देवी ने उसे गाली देने से मना किया व कहा आगे जाकर गाली बकना| इतना सुनते ही पिंकू अपना आपा खो बैठा और माया देवी से अभद्रता करते हुए मारपीट करने लगा| जैसे-तैसे बीच-बचाव कर पिंकू को अलग किया|

वकील के चौकीदार को दबंग युवक ने धुना, एएसपी ने दिए जांच के आदेश

फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ के नेकपुर चौरासी मिथिलेश नगर निवासी अशोक गिहार पुत्र पूरम सिंह ने बताया कि वह कुशल सिंह परिहार एडवोकेट के यहाँ चौकीदारी करता है| १६ नवम्बर की शाम अशोक मकान का दरबाजा बंद कर रहा था तभी अलावल खां मोहम्दाबाद निवासी शिशुपाल पुत्र राजेन्द्र सिंह आ गए व किसी बात को लेकर चौकीदार अशोक कुमार को धुन दिया|

अपर पुलिस अधीक्षक ने घटना की जांच के आदेश दिए|

[adrotate banner="2"]