प्रेमी के साथ गयी पुत्री की तलाश में एटा गये पिता की हत्या, मां घायल

0
136

जहानगंज (फर्रुखाबाद): थाना जहानगंज के ग्राम मधवापुर से एक सप्ताह पूर्व 17 सितम्बर सोमवार को घर से भागी पुत्री की तलाश में निकले माता पिता को जनपद एटा के ग्राम खिरिया में गोली मार दी। जिसमें पिता की मौके पर ही मौत हो गयी। मां को गंभीर रूप से घायल होने पर एटा अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे आगरा के लिए रिफर कर दिया गया है। वहीं साथ में मौजूद भाई किसी तरह से बच निकला। नंदकिशोर की बाइक को भी ग्रामीणों ने आग के हवाले कर दिया।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के अनुसार मधवापुर निवासी नंदकिशोर की पुत्री गुंजन एक सप्ताह पूर्व अपनी बहन शशी निवासी उलीजावाद शमसाबाद के पति के बुआ के लड़के के साथ भाग गयी थी। जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए नंदकिशोर जहानगंज थाना पहुंचा तो वहां पर उसे यह कहकर वापस कर दिया गया कि पहले वह अपनी पुत्री की तलाश स्वयं करे। जिस पर निराश पिता वापस लौट आया और अपनी पुत्री की तलाश में रिश्तेदारियों में खोजवीन करने लगा। बीते दिन उसे पता चला कि उसकी पुत्री एटा जनपद के एक ग्राम खिरिया में है। जिस पर वह अपनी पत्नी सरला व पुत्र प्रदीप के साथ अपनी बाइक संख्या टीवीएस स्टार सिटी संख्या यूपी 76-7467  से एटा जनपद के लिए गये। ग्राम खिरिया में नंदकिशोर ग्रामीणों से बातचीत कर ही रहे थे कि ग्रामीणों ने  उन पर रात 11 बजे हमला बोल दिया। इतना ही नहीं नंदकिशोर व सरलादेवी को पहले तो गोलियां मारीं बाद में भाला इत्यादि से भी वार किये। इतना देख अंधेरे में प्रदीप वहां से बचकर गांव के पास ही एक बाग में छिप गया। गोली लगने से नंदकिशोर की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।  वहीं मां सरलादेवी के गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गयी। प्रदीप ने घटना की सूचना पुलिस को दी और मां सरलादेवी को लेकर एटा अस्पताल पहुंचा। जहां से हालत गंभीर होने पर सरला को आगरा के लिए रिफर कर दिया। वहीं ग्रामीणों ने नंद किशोर की बाइक को भी आग के हवाले कर दिया।

[adrotate banner="2"]