गायब नहीं दलित: खूनी रंजिश में हुआ है अपहरण, ह्त्या की आशंका

0
91

फर्रुखाबाद: कोतवाली मोहम्दाबाद के ग्राम बनकटी निवासी दलित देवेन्द्र गायब नहीं हुआ है बल्कि खूनी रंजिश में उसका योजना वद्ध तरीके से अपहरण हुआ है और ह्त्या की आशंका भी व्यक्त की गयी है|

[adrotate banner="3"]

ससुराल में रहने वाला देवेन्द्र ८ वर्ष पूर्व कोतवाली कायमगंज के ग्राम लहरा में अपने भाई अजयवीर आदि के साथ रहता था| जमीन के बटवारे को लेकर हुए विवाद में अजय ने देवेन्द्र के गोली मार दी थी| दो वर्ष पूर्व अजयवीर की शाहजहांपुर के थाना अल्लागंज क्षेत्र में गोली मारकर ह्त्या कर दी गई थी|

अजय की पत्नी ब्रजेश कुमारी ने देवेन्द्र के अलावा अल्लागंज में रहने वाले लोगों के विरुद्ध ह्त्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी| देवेन्द्र इसी मुकदमे की तारीख करने ५ जुलाई को शाहजहांपुर अदालत गया था| तारीख से वापस लौटने पर देवेन्द्र घर नहीं पहुंचा| ६ जुलाई को उसकी ससुराल के निकट कपड़ों वाला बैग व जूता पड़े मिले थे| इसी आधार पर उसकी पत्नी मंजू देवी ने पति की गुम्सुदगी की सूचना दर्ज कराई|

साक्ष्य मिल जाने पर पुलिस ने गुम्सुदगी को अपहरण के केस में तरमीम कर विवेचना शुरू कर दी है| पीड़ित मंजू अब अपने पति की तलाश में इधर-उधर भटक रही है|

[adrotate banner="2"]