ललाट पर चंदन, गले में पीला पटका, जुबां पर ‘जय परशुराम’

0
216

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) सोमवार को भगवान परशुराम की जन्मोत्सव के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गाजे-बाजे संग के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गयी| शोभायात्रा में बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। इसमें लोगों ने जमकर जयकारे भी लगाए। शोभायात्रा की जगह-जगह आरती उतार कर पुष्प वर्षा की गयी|
ब्राह्मण सेवा समिति के माध्यम से हिन्दू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ मिश्रा के संयोजकत्व में शहर के पांडेश्वर नाथ मन्दिर से शोभायात्रा का शुभारम्भ हुआ | ललाट पर चंदन, गले में पीला पटका। हर-हर महादेव और भगवान परशुराम का जयकारा लगाते श्रद्धालु। बैंड से निकल रहीं भक्ति धुनों के साथ सड़क पर आगे बढ़ता श्रद्धा का सैलाब। यह नजारा था सोमवार सायंकाल भगवान परशुराम शोभायात्रा का। एक हाथ में फरसा और दूसरे में धनुष लिए भगवान परशुराम का रौद्र रूप जहां लोगों को रोमांचित कर रहा था, वहीं आस्था के घट से उल्लास का रंग भी छलक रहा था। कोई पुष्पवर्षा कर रहा तो कोई गुलाब जल से खुशबू बिखेर रहा था। सभी जाति धर्म के लोगों ने शोभायात्रा में शिरकत की। चौक पर बसपा प्रत्याशी वत्सला अग्रवाल नें पति मनोज अग्रवाल के साथ शोभायात्रा की आरती उतारी| नेहरु पर मोहन अग्रवाल नें भी पूजा अर्चना की| शोभायात्रा रेलवे रोड, त्रिपोलिया चौक, नेहरू रोड आदि मुख्यमार्गों से होती हुई ब्राह्मण धर्मशाला पहुंचेगी, जहां शोभायात्रा का समापन कर प्रसाद वितरण किया जायेगा |
ब्राह्मण समाज सेवा समिति के अध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, महामंत्री रमेश चंद्र त्रिपाठी , रमेश अवस्थी, मटन लाल दुबे, व्यवस्थापक सुरेन्द्र पाण्डेय, सुधांशु दत्त द्विवेदी,बॉबी दुबे, विमलेश मिश्रा, पंकज शुक्ला, विनोद अग्निहोत्री, सौरभ पाण्डेय, प्रभात मिश्रा, आदेश अवस्थी, प्रमोद दीक्षित, संजीब मिश्रा, आदित्य दीक्षित, क्रान्ति पाठक, नारायण दत्त द्विवेदी, विपिन अवस्थी, वैभव सोमवंशी, शिवम दीक्षित आदि रहे |

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]