गाजियाबाद में परिवार के सभी 7 लोगों की हत्या

0
91

गाजियाबाद कोतवाली क्षेत्र की नई बस्ती में एक व्यवसायी परिवार के सात लोगों की गला रेतकर हत्याकर दी गई। हत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका। पुलिस ने घर की घरेबंदी कर उसे छावनी में तब्दील कर दिया है। प्रारभिक जानकारी के अनुसार हत्या का मकसद डकैती था।
ghaziabad-murder
दरअसल मरने वाले परिवार का मुखिया सतीश बताशे वाले के नाम से प्रसिद्ध व्यापारी का था। वह खल चूरी का काम करता था। वह प्रपर्टी डीलिंग के कारोबार से भी जुड़ा था। एक दो दिन में उसकी किडनी का प्रत्यारोपण होना था इसलिए उसके घर में लाखों रुपए रखे थे। पुलिस के अनुमान के अनुसार हत्याएं करीब 20 लाख रुपए की डकैती के इरादे से की गई हैं। फिलहाल मामला जो भी हो बुधवार सुबह व्यावसायी की पत्‍‌नी मंजू, बेटा सचिन, पुत्रवधू रेखा, बेटा अमन 7, पोती नेहा 10 मेघा 17 के शव घर में मिले। देखकर यही लगता था कि उनकी गला रेतकर निर्ममतापूर्वक हत्या की गई है। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच पूरी होने तक घर को अपने नियंत्रण में कर लिया है। हत्यारों का पता लगाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हत्यारे शीघ्र गिरफ्त में होंगे।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]
[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]