गाँधी व शास्त्री जयंती पर खेलकूद प्रतियोगिता

0
178

फर्रुखाबाद:महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस पर स्वच्छता अभियान अंतर्गत बुढ़नामऊ में रैली निकाली गई I रैली को हरी झंडी दिखाकर खंड विकास अधिकारी श्रीप्रकाश जयसवाल ने रवाना किया रैली के उपरांत स्वच्छता अभियान के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिताओं का ब्लॉक स्तरीय पुरस्कार वितरण किया ल
कन्या प्राथमिक विद्यालय बुढ़नामऊ में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया l खंड विकास अधिकारी ने विद्यालय परिसर में कूड़े के ढेर तथा अतिक्रमण देख नाराजगी व्यक्त की साथ ही विद्यालय प्रांगण में पानी भरने की समस्या को निजात दिलाने के लिए 10 फीट की सड़क आरसीसी से बनवाने के लिए घोषणा की l उन्होंने रघुपति राघव राजाराम का बच्चों के साथ उच्चारण भी किया और उन्होंने कहा गरीबी को दूर करना है तो शिक्षक और समाज को सचेत रहकर शिक्षा के प्रति लगाव रखना होगा और बच्चों को स्वस्थ रहकर आने वाले समय में अच्छे स्थान पद पर कार्यरत होने के लिए सजग रहकर शिक्षा ग्रहण करने की सलाह दीl
कार्यक्रम को धन्यवाद ज्ञापित प्रधानाध्यापक नानक चंद तथा संचालन सह समन्वयक भारती मिश्रा ने किया l इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार शुक्ला, एमओआईसी बरौन डॉ अनुज त्रिपाठी, प्रधानाध्यापक नानक चंद्र ग्राम विकास अधिकारी राजीव सुमन, सह समन्वयक प्रदीप यादव, विनय पाल, भारती मिश्रा, सुधा श्रीवास्तव, सलमा बेगम, कुलदीप यादव नया मिश्रा, किरण अग्निहोत्री, प्रभा, सरोज यादव, निर्मल बौद्ध अरुणा देवी, ग्राम प्रधान अनीता देवी अमर सिंह, कुसुम लता, शालिनी श्रीवास्तव, मोना यादव, अभिषेक शाक्य, प्रिंसी दीक्षित आदि उपस्थित रहे

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]