गहमा-गहमी के बीच अमीन संघ के जिलाध्यक्ष बने सरोज

0
117

फर्रुखाबाद: राजस्व संग्रह अमीन संघ के चुनाव को लेकर दो पक्ष आपस मे भिड़ गये| चुनाव को लेकर अमीनो में काफी गहमा गहमी बनी रही| कुछ समय के लिये अमीन संघ का चुनाव असमंजस में पड़ गया
रविवार को तहसील सदर में राजस्व संग्रह अमीन संघ का चुनाव होना तय था| चुनाव की प्रक्रिया के लिये तय समय पर समस्त अमीन तहसील सदर पंहुचे| जिलाध्यक्ष पद के लिये कायमगंज के अमीन अवधेश यादव,शौसलेंद्र व सदर तहसील के सरोज दुबे ने नामांकल किया था| लेकिन अवधेश यादव व शौसलेंद्र के चुनाव ना लड़ने पर कायनगंज के सदाराम,रामपाल सिंह,अनिल चौहान आदि ने निर्विरोध चुनाव का विरोध किया और वहिष्कार कर वापस लौटने लगे| इस बीच काफी हंगामा हुआ व कुछ समय के लिये अमीन संघ का चुनाव स्थगित हो गया|
चुनाव राजस्व संग्रह अमीन संघ के कुछ वरिष्ठ लोगों ने जैसे तैसे मामले को शान्त किया| कायमगंज के दूसरे पक्ष के अमीनो का आरोप था कि चुनाव अधिकारी ने बिना किसी सहमति के निर्विरोध चुनाव को सम्पन्न कराया है| बाद में संगठन के वरिष्ठ अमीनो जैसे तैसे मामले को शान्त कराया|
राजस्व संग्रह अमीन संघ के चुनाव में जिलाध्यक्ष सरोज कुमार दुबे,उपाध्यक्ष सुधीर शुक्ला,मंत्री रामपाल सिंह,उपमंत्री विनय अग्निहोत्री, संगठन मंत्री जगदीश शंकर, कोषाध्यक्ष प्रेम बाबू ,अंकेक्षक सर्वेश यादव को चुना गया| सभी पदाधिकारियों का चुनाव निर्विरोध हुआ|
चुनाव अधिकारी सुरेश चन्द्र तिवारी ने बताया कि चुनाव को लेकर कुछ साथियो में मन मुटाव हो गया था सभी को समझा दिया गया तहस अब किसी तरह का विरोध नही है आम सहमति पर ही कार्यकार्यरणी का गठन किया गया है

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]