फर्रुखाबाद:संदिग्ध हालत में गल्ला व्यापारी की पत्नी के पेट में गोली लग गयी| जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गयी| उसे गम्भीर हालत में भर्ती किया गया| पुलिस को घटना की सूचना दी गयी|
जनपद मैनपुरी के बेबर नवीगंज निवासी 32 वर्षीय संघ्या गुप्ता पत्नी गौरव गुप्ता को उनके परिजनों ने शहर कोतवाली क्षेत्र के नाला मछरटटा स्थित डॉ० हरिदत्त द्विवेदी के अस्पातल में भर्ती किया गया| महिला के ससुर अजय गुप्ता ने बताया कि संघ्या घर की साफ सफाई कर रही थी| उसी दौरान 32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल अचानक चल गयी| जिससे संघ्या के पेट में होली लग गयी | घटना की सूचना पुलिस को दी गयी|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


