गलन बढ़ने से जनजीवन बेहाल, घरों में दुबके लोग

0
103

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिले में बर्फीली हवाओं का कहर रविवार को भी जारी रहा। ठंड के चलते सुबह देर तक लोग बिस्तर में ही दुबके रहे।  शाम ढलते ही फिर गलन बढ़ गई। लोग जल्दी से घर पहुंच गए। बर्फीली हवाओं के चलते खेतीबारी का काम भी प्रभावित हो रहा है। जिले में पड़ रही भीषण ठंड ने आम आदमी को बेहाल कर रखा है। बुधवार को पूरे दिन धूप गायब और भीषण ठंड रही। सबसे बुरा हाल बेसहारा, गरीबों व मजदूरों का रहा, जिनका फुटपाथ ही आवास है। उनके पास सिर छुपाने के लिए न तो घर है, और न ही ठंड से बचने के लिए गरम कपड़े। अलाव ही ठंड से निजात दिला सकता है। प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था की गई है, वह पर्याप्त नही है।
अलाव के सहारे लोग ठंड से बचाव कर रहे हैं। शनिवार के मुकाबले रविवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। लेकिन 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं के चलते लोग ठिठुरते रहे।   देर रात तक गुल्जार रहने वाली बाजारों में भी बीते शनिवार की शाम को जल्दी सन्नाटा पसर गया। रविवार का दिन होने के चलते स्कूल, कालेज, सरकारी और गैर सरकारी संस्थान बंद रहे जिससे लोग सुबह काफी देर से बिस्तर छोड़े। गलन बढ़ने के चलते खेती का काम भी ठप हो गया है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]