गलत अफवाह फैलाने वाले को पुलिस ने दबोचा

0
105

vimlaa deviफर्रुखाबाद:(कमालगंज) बीते 24 अगस्त को कच्छा बनियान गिरोह के द्वारा पत्नी को मारने पीटने की घटना की सूचना पुलिस को देने वाले पति को आखिर पत्नी की शिकायत मिलने पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया| 24 अगस्त को खेत में बदमाशों द्वारादंपत्ति पर हमला करने व लूटपाट करने की सूचना पर पुलिस व ग्रामीणों ने दो घंटे तक बदमाशों की तलाश में खेत खंगाले थे।

[adrotate banner="3"]

थाना क्षेत्र के ग्राम काला झाला निवासी कुंदन उर्फ राजू वर्मा की पत्नी विमला शाहजहांपुर थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव नगरिया निवासी भाई रामजीत व अन्य मायके वालों के साथ गुरुवार को थाने पहुंची।विमला ने पुलिस को बताया कि 24 अगस्त को कच्छा बनियान गिरोह की जानकारी देने की सूचना गलत थी|

उसे बदमाशो ने नही वल्कि पति ने ही खेतो में मारा था| जिस पर पुलिस ने विमला से पति के खिलाफ तहरीर ली| और उसे हिरासत में ले लिया| थानाध्यक्ष यतेन्द्र ने बताया कि हिरासत में लिये गये आरोपी कुंदन के खिलाफ शांति भंग में कार्यवाही की जायेगी|

[adrotate banner="2"]