गर्मी में विधालयो के समय परिवर्तन की मांग

0
171

tivariफर्रुखाबाद: परिषदीय विधालयो में भीषण गर्मी ले चलते विधालयो का समय जल्द परिवर्तन करने की मांग कि गयी है| नगर मजिस्ट्रेट ने जल्द आख्या तलब कर विधालयो का समय परिवर्तन कराने का भरोसा दिया है|

[adrotate banner="3"]

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी ने अपने के प्रतिनिधि मंडल के साथ जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट शिव बहादुर सिंह को दिया| जिसमे संगठन ने कहा है कि बीएसए के आदेश के बाद भी दो महीने से लेखाधिकारी गजेन्द्र सिंह केव द्वारा 17140 न्यूनतम वेतन निर्धारण करने की कार्यवाही नही कि गयी है| इसके आलावा शिक्षको को लेखाधिकारी ने कभी समय पर वेतन भुगतान ना करने की शिकायत की गयी|

शिक्षको ने यह भी मांग की है गर्मी को द्रष्टिगत रखते हुये विधालयो के समय परिवर्तन करने की भी मांग की गयी| नगर मजिस्ट्रेट ने बीएसए से आख्या तलब कर कार्यवाही करने का भरोसा दिया है |

[adrotate banner="2"]