गर्मी बढ़ते ही तरबूज की बढ़ी डिमांड

0
124

फर्रुखाबाद: तरबूज का नाम आते ही लोगों को भीषण गर्मी में भी तरोताजगी दिलाने वाले विशेष फल की याद आ जाती है। गर्मी के इस खास फल ने बाजार में दस्तक दे दी है। भीषण गर्मी से राहत पाने को लोग इसकी जमकर खरीददारी कर रहे हैं। मांग अधिक होने से किसानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं।
कई दिनों से भयंकर गर्मी और लू से जनजीवन बेहाल है। सुबह 11 बजते ही लोग घरों में दुबक जाते हैं। यह स्थिति शाम 5बजे तक चलती है। प्यास बुझाने के लिए लोगों को शीतल पेय पदार्थों का सहारा लेना पड़ रहा है। तरबूज की बाजार में बिक्री शुरू होने से लोग इसकी जमकर खरीददारी कर रहे हैं।
सोमवार को आवास विकास में तरबूज बेंच रहे दुकानदार संतोष व आलू मंडी रोड पर तरबूज बिक्री करने रहे प्रमोद ने बताया कि गर्मी के चलते तरबूज की डिमांड अधिक हो गयी है| तरबूज 15 रूपये किलो के भाव में बिक रहा है| करीब सामान्य रूप से तरबूज 40 रूपये से 100 रूपये की कीमत का पड़ रहा है| 

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]