अब बीपीएल परिवार की महिलाओं को मिलेंगी साड़ियां, सर्वे शुरू

0
145

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गरीब महिलाओं को साड़ी व कंबल वितरित किये जाने की घोषणा कई दिन पूर्व ही कर दी। जिसके चलते समस्त जनपदों में पात्र लाभार्थियों का चयन किया जाना है। मंगलवार को उपनिदेशक पंचायत राज विभाग ने गरीबों के चयन के सम्बंध में एडीओ पंचायत व अन्य अधिकारियों को नियम व शर्तें बतायीं।

[adrotate banner="3"]

उन्होंने कहा कि बीपीएल व अंत्योदय परिवार की 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को साड़ियां वितरित की जायेंगी। साड़ियां वह महिलायें भी ले सकतीं हैं जो पहले रानी लक्ष्मीबाई पेंशन योजना (महामाया गरीब आर्थिक मदद योजना) की लाभार्थी रह चुकीं हैं, बशर्ते इन महिलाओं के नाम बीपीएल या अंत्योदय परिवारों की सूची में अंकित हों। उन्होंने कहा कि इस योजना के लिए अंत्योदय या बीपीएल कार्ड होना आवश्यक है।

उपनिदेशक रामचन्द्र ने बताया कि योजना के चेयरमैन जिलाधिकारी होंगे तथा समस्त जनपदों में 15 सितम्बर तक लाभार्थियों का चयन कर लिया जायेगा। उसके बाद इस योजना के लिए धनराशि अंकित की जायेगी। लाभार्थियों का चयन ग्राम पंचायत अधिकारियों के द्वारा किया जायेगा। इस चयन में किसी प्रकार की ढलाई बर्दास्त नहीं की जायेगी। धांधली हुई तो सम्बंधित अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही की जायेगी।

[adrotate banner="2"]