गन्ने से भरा ट्रैक्टर पलटा, चालक घायल

0
114

कायमगंज (फर्रुखाबाद) : कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महादेवपुर पचरौली निवासी कृपा शंकर पुत्र देवी शंकर का गन्ना ट्रैक्टर में भर कर ट्रैक्टर चालक दिलसुख सहकार चीनी मिल कायमगंज ला रहा था। नगर के एसएनएम इंटर कालेज के पास ट्रेक्टर का बल्ला टूट जाने से ट्रैक्टर चालक घबरा गया और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे चालक दिलसुख गम्भीर रूप से घायल होगया जिसको नगर के सरकारी अस्पताल में राह गीरो की मददसे भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="3"]

 

मोटर साइकिल से गिरकर महिला घायल
कायमगंज (फर्रुखाबाद) : थाना क्षेत्र अलीगंज जनपद एटा निवासी अफरोज बेगम पत्नी मु0सगीर अपने पुत्र गुडडू के साथ इलाज कराने के लिये फरीदी नरसिंग होम कायमगंज आयी थी अल्ट्रा साउंड जाच के बाद जब वह वापस घर जाने के लिये अपने पुत्र के साथ मोटर साइकिल पर बैठी और गुडडू ने जैसेही मोटर साइकिल स्टार्ट की वैसे ही वे अनियंत्रित होकर नीचे गिर पडी और घायल होगई उपचार के लिये नगर के सीएच सी में भर्ती कराया गया जहा उनका उपचार चल रहा है।

बैलगाडी तालाब में गिरी
कायमगंज (फर्रुखाबाद) : थाना क्षेत्र कम्पिल के ग्राम निजामुददीनपुर निवासी सगीर पुत्र बजीर बैलगाडी से भूसा लेकर कायमगंज के ग्राम लालपुर आ रहे थे भूसा राम किशन गंगवार के घर पहुॅचाना था लालपुर के सरकारी स्कूल के पास रास्ते में बैल बिदक गये और गाडी मय बैलों और गाडीवान के तालाब में जा गिरी जिससे बैल और गाडी चालक घायल हो गये पास के प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="2"]