गधों के साथ विद्यार्थी परिषद एवं भाजयुमो ने किया प्रदर्शन

0
92

FARRUKHABAD : भाजयुमो एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद फतेहगढ़ इकाई ने संयुक्त रूप से भारत के 5 सैनिकों के शहीद होने के विरोध में पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नारेबाजी व प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थी परिषद ने गधे पर पाकिस्तान का झण्डा लगाकर प्रदर्शन किया।

[adrotate banner="3"]

vidharthi parisad[bannergarden id=”8″]

इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजीत महाजन ने कहा कि यूपीए सरकार हर मुद्दे पर फेल हो रही है। यहां तक कि अब वह अपने देश की सेना के बहादुर होने के बावजूद भी पाकिस्तान के समक्ष कायरतापूर्ण व्यवहार कर रही है। राजीव सिंह राठौर ने कहा कि यदि भारत सरकार ajeet mahajanहमारे प्रबल दुश्मन पाकिस्तान से लड़ने में अक्षम है तो वह देश की गद्दी छोड़कर मोदी जैसे ओजस्वी नेता को देश की कमान सौंप दें।

[bannergarden id=”11″]

कार्यक्रम में एबीवीपी प्रदेश संयोजक शशांक शेखर मिश्र, आलोक दुबे, शिवम बाथम, रानू दीक्षित, रिशू दीक्षित, अमित, अजय पाल, उमेश राठौर, आशीष दिवाकर, अवनीश राजपूत, मन्नी दुबे, नवल, विमल मिश्रा, अंकित, आशुतोष, राहुल सागर, गोविंद, शिवांग रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

[bannergarden id=”17″]
[bannergarden id=”18″]

[adrotate banner="2"]