गणपति के दरबार में माता का जगराता,रात भर झूमे श्रद्धालु

0
122

फर्रुखाबाद:गणपति के दरबार में हुए जागराते में भक्त जमकर झूमे। माता के जयकारों से माहौल भक्तिमय रहा। शनिवार की रात अम्बेडकर नगर नरकसा स्थित एचपी गैस एजेंसी पर श्रीगणेश महोत्सव में माता का जगराता करवाया गया।
जय माता दी के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। सबसे पहले भगवान गणेश की आरती उतारी गई। कलाकारों ने माता की भेंटें सुनाकर श्रद्धालुओं से खूब तालियां बजवाई। शेरावाली मां की भेंटों पर युवा थिरकते दिखे। बरेली के गायक कलाकारों शिवानी व प्रिया ने भेटो का समा बाँधा| जगराते के बीच में मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं। राधा-कृष्ण, कृष्ण-सुदामा, शंकर-पार्वती, मां काली का अखाड़ा और वीर बजरंगबली की झांकियों ने सबका मन मोह लिया।
इस मौके पर राहुल सक्सेना, रिशु, विकास,सोनू, लकी, राजू,सौरभ,अतुल,सोनू,आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]