गणपति की विसर्जन यात्रा में थिरके श्रद्धालु

0
147

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर) मंगलवार को भी अमृतपुर से विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकाली गयी| इस दौरान यात्रा में श्रद्धालु अपने अआप को थिरकने से नही रोंक पाये| स्थापना स्थल से विसर्जन तक सड़क पर डीजे की धुन पर थिरके|
क्षेत्र के गांव अमृतपुर कस्बा में प्राचीन ठाकुरद्वारा स्थल परबीते लगभग एक सप्ताह पूर्व गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई थी| मंगलवार को गणेश प्रतिमा के विसर्जन की शोभायात्रा निकली| विसर्जन में जन सैलाब उमड़ा| हर वर्ष की भांति गणेश जी की विशाल मूर्ति रखी जाती है| ठाकुरद्वार स्थल पर समस्त ग्रामीण विसर्जन यात्रा में शामिल हुये|
कमेटी के सदस्य अध्यक्ष प्रिंस चौहान, उपाध्यक्ष महेंद्र गहलबार, अनिकेत सोमवंशी,अन्नू गहलबार, नितेश कुमार, पप्पू शुक्ला,गांधी सोमवंशी,वरिष्ठ समाजसेवी अजय चौहान पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी, भूपेंद्र गहलबार, संजय सोमवंशी आदि लोग भारी संख्या में रहे| प्रभारी निरीक्षक रामप्रकाश आदि फ़ोर्स के साथ तैनात रहे| इसके बाद उसे कुठिला झील के निकट विसर्जित किया गया| बाद में भंडारे का आयोजन किया गया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]