फर्रुखाबाद :(जेएनआई ब्यूरो) गणतंत्र दिवस की हर ओर धूम मची हुई है। एक दिन पूर्व मंगलवार को सरकारी व गैर सरकारी संगठन, हर जगह तैयारियां चल रही थी। बाजार तिरंगे के रंग में सज गए हैं। इस बार कुछ नए आयटम भी आए हैं, जिनकी खूब खरीदारी हो रही है। देर शाम तक लोग खरीदारी में जुटे रहे।
शहर में अनेक स्थान पर तिरंगे झंडे की दुकानें सज गई हैं। यहां छोटे-बड़े झंडे, तिरंगे स्टीकर, टोपियां, पटुका, टेबल फ्लैग, पट्टियां, छोटा बैज और स्टीकर तिरंगा, तिरंगा माथा पट्टी,
आइकार्ड, आइकार्ड स्टीकर, गले की तिरंगा पट्टी, तिरंगा बैलून, टी शर्ट, तिरंगा रिबन, तिरंगा बंदनवार, रबड़ बैंड, हेयर बैंड, तिरंगा फूलों की लडी, कैप, बैज और पट्टी के अलावा दूसरे सामान भी दुकानों पर सजे हैं।और ब्रोच आदि की खरीदारी की जा रही है। गणतन्त्र दिवस का जश्न मनाने के लिए लोग सफेद कुर्ता, हरी जींस और केसरिया पटुका की भी खरीद रहे हैं।
बुधवार को 26 जनवरी है। इसे उल्सास से मनाने के लिए इस बार बाजार में खास तिरंगा रंगों से रंगी सामग्री दुकानों पर सजी है। दुकानों पर तिरंगा झंडों के साथ दूसरी सामग्री भी ग्राहकों को लुभा रही है। यहां हाथ से लेकर सिर ढकने को मौजूद सामग्री तिरंगा के रंग से सजी हुई है।
दुल्हन की तरह सजे सरकारी भवन
गणतंत्र दिवस मनाने के लिए पूरा नगर सज गया। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कई सार्वजनिक इमारतों सहित सभी सरकारी दफ्तर रंगबिरंगी झालरों से जगमगा उठे। वहीं जिला जेल व सेन्ट्रल जेल को भी खास तौर पर सजाया गया है|
गणतन्त्र दिवस की धूम, तिरंगा के रंग में रंगे बाजार
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]

