गणतंत्र दिवस पर खाकी की निगाहें चौकस, पुलिस अलर्ट

0
140

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस ने जिले में जगह-जगह सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान होटलों, ढाबों, और रेलवे तथा बस स्टेशनों की खासतौर से चेकिंग की गई। हालांकि इस दौरान कहीं से कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला।
सीओ सिटी राजवीर सिंह के नेतृत्व में डॉग स्क्वॉड की कुतिया टीना के हेंडलर विपिन कुमार ने शहर कोतवाली पुलिस के साथ मुख्य मार्गों पर फ्लेगमार्च कर संदिग्धों की तलाशी की| शहर में स्टेशन रोड के होटलों की विशेष तौर से चेकिंग की गई। दोनों बस स्टेशनों पर यात्रियों के सामान भी चेक किए गए। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध नजर आने वाले कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई। यात्रियों के सामानों को चेक किया गया।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]