गणतंत्र दिवस की परेड देख दर्शक बोले जय हिन्द

0
159

dansuppफर्रुखाबाद: 67वां गणतंत्र दिवस जगह-जगह मनाया गया| जिलाधिकारी ने सुबह करीब 9 बजे जिला मुख्यालय पर झंडा फहराया| उसके बाद पुलिस लाइन में भी झंडा रोहण किया गया| गणतंत्र दिवस की परेड देख दर्शको बोले जय हिन्द| गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम को देखते हुए नगर सहित आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए थे|

[adrotate banner="3"]

जिलाधिकारी सतेन्द्र कुमार और पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्णा ने पुलिस लाइनं मैदान में पंहुच कर झंडा रोहण किया| जिससे बाद ग्राउंड में परेड निकाली गयी| परेड में सबसे पहले फायरिंग के साथ तिरंगे को सलामी दी गयी| इसके बाद चीता मोबाइल की कई टुकड़ी परेड में निकाली गयी| पुलिस रेडियो शाखा, स्वाट टीम, बज्र बाहन, फायर पुलिस, 108 एम्बुलेंस आदि कोई झांकी दिखाई गयी| कार्यक्रम में स्कूली बच्चो ने भी जमकर डांस किया| कुछ को सम्मानित भी किया गया| सीओ सिटी योगेश कुमार ने भी सलामी दी|

इस दौरान एएसपी राम भुवन चौरसिया, सीएमओ राकेश कुमार, पूर्व विधायक महरम सिंह, बीएसए भगवत पटेल आदि लोग मौजूद रहे|

मालूम हो कि भारतीय संविधान को सम्मान देने के लिए 26 जनवरी को पूरे सम्मान के साथ हर साल भारत में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है, क्योंकि आज ही के दिन 1950 में ये लागू हुआ था. भारतीय संविधान ने 1935 के अधिनियम को बदल कर खुद को भारत के संचालक दस्तावेज़ के रुप में स्थापित किया था|

[adrotate banner="2"]