गजब:आशिक मिजाज मुर्गे के खिलाफ थाने में शिकायत

0
103

janhatkeलखीमपुर:सुनने में थोड़ा अजीब है, पर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले के एक थाने में एक मुर्गे के खिलाफ छेडख़ानी की शिकायत दर्ज की गई है। यह सुनकर आप और भी अचंभित हो सकते हैं कि इस मामले में जांच के लिए एक दरोगा को नियुक्त किया गया है।

[adrotate banner="3"]

आप सोच रहें होंगे कि इस मुर्गे ने भला किसको छेड़ दिया? आपको बता दें कि इस मुर्गे की छेडख़ानी की शिकार हुई हैं इसके पड़ोस में रहने वाली मुर्गियां। इस मुर्गे की शिकायत मुर्गी पालक ईश्वरदीन और उसकी पत्नी रामगुनी ने की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि हमारी मुर्गियां जब दरबे से बाहर निकलती हैं तो पड़ोस का मुर्गा उन्हें छेड़ता है। इस बात को लेकर उनका पड़ोसी मारपीट पर अमादा हो जाता है। कई बार झगड़ा भी हो चुका है।

इस दंपत्ति ने पुलिस को बताया कि हम इस मनचले मुर्गे की करतूत से परेशान हो चुके हैं। हम कोई झगड़ा नहीं चाहते पर हमारी मुर्गियों की सलामती की हमें फिक्र है। थाने के दरोगा ने दंपत्ति की समस्या को ध्यान से सुना और उसे हल करने का आश्वासन भी दिया। इस मामले की जांच की जिम्मेदारी दरोगा सूर्यमणि यादव को सौंप दी गई है।

[adrotate banner="2"]