गगनभेदी नारों के साथ निकली तिरंगा यात्रा

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics जिला प्रशासन धार्मिक राष्ट्रीय सामाजिक

फर्रुखाबाद: स्वतंत्रता दिवस पर जनपद में कई जगह-जगह प्रभात फेरी व तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया| मुख्य रूप से नगर में हिन्दू युवा वाहिनी (भारत) व राजेपुर कस्बे में युवाओं ने बाइक रैली निकाल भारत माँ को सलामी दी|
नगर में हिन्दू युवा वाहिनी(भारत) के प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व मे भगवा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया| जो स्वराज कुटीर से रेलबे रोड स्थित पंदेश्वर नाथ मन्दिर तक गयी| जंहा जिलाध्यक्ष शिवम त्रिपाठी ने राष्ट्रगीत के साथ यात्रा का समापन कराया| इस दौरान राजेश मिश्रा, अभिषेक त्रिवेदी, राजीव दुबे, अनुराग गंगवार, सत्यम राठौर आदि रहे|
कस्बा राजेपुर में प्रभात रैली भी निकाली गई| युवकों ने प्रभात फेरी बाइको से बदायूं रोड होते हुए अलीगढ़ ठाकुरद्वारा निकाली| वही झंडारोहण कर राष्ट्रगान भी किया गया वही युवकों ने बाइकों में तिरंगा लगाकर वंदे मातरम के नारे लगाये| खुशी, गौरव, गौरी, रंजन, आदि लोग मौजूद रहे|

Comments are closed.