गए थे हरिभजन को ओटन लगे कपास- एटा में भिड़े समाजवादी, चल गए जूते चप्पल

0
190

एटा: गए थे हरिभजन को ओटन लगे कपास| धरना तो था भाजपा की पोल खोलने का मगर यहाँ तो अपनी ही खुल गयी| मामला एटा जनपद का  है जहाँ  धरने के दौरान ही समाजवादी कार्यकर्ताओ के दो गुट आपस में भिड गए| दोनों पक्षों के बीच जमकर लात घूसों के अलावा जूता-चप्पल चले। यह मामला शुक्रवार को एटा के कलेक्ट्रेट स्थित धरना प्रदर्शन स्थल का है।

[adrotate banner="3"]

शुक्रवार (09 अगस्त, 2019) को योगी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ किये जा रहे धरना प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस दौरान माहौल इस कदर बिगड़ा गया कि आपस में हाथापाई ही नहीं हुई, बल्कि जूता-चप्पल मारामारी शुरू हो गई। इस अफरा-तफरी को देख मौजूद नेताओं द्वारा बचा लिया गया। बेचारे जुटे तो थे भाजपा सरकार की कानून व्यवस्था और अराजकता की पोल खोलने मगर खुद ही खुले मैदान में नंगे हो लिए|

एटा के कलेक्ट्रेट स्थित धरना प्रदर्शन स्थल पर भाजपा की जनविरोधी नीतियों के विरोध में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दिग्गज नेता भी उपस्थित थे। बताया गया है कि सम्बोधन के दौरान मंच पर बोलने को लेकर कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा आपत्ति की गई। इसके बाद पूर्व जिला पंचायत सदस्य ओमवीर सिंह यादव ने चप्पल उतारकर जिला महासिचव राजू यादव पर हमला कर दिया। बदले में जिला महासचिव ने भी जूता उतार कर हमला करना चाहा, लेकिन इसी बीच अन्य नेता दोनों कार्यकर्ताओं के मध्य पहुच गये और उन्हें बचा दिया गया।

[adrotate banner="2"]