गंगा में मछली मारने से किया मना तो संत पर ताना तमंचा

0
262

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)प्रशासन के आदेश के बाद भी गंगा में मछली मारनें आने वाले लोगों को मना किया तो संत पर तमंचा तान देनें का आरोप लगा| सूचना मिलने पर हिन्दू महासभा सक्रिय हुई और मौके पर आकर पुलिस नें कार्यवाही की मांग की है| थाना कादरी गेट के दुर्वासा ऋषि आश्रम के निकट एसडीएम सदर व सहायक निदेशक मत्स्य विभाग के आदेश पर नोटिस बोर्ड लगा है| जिस पर लिखा है कि दुर्वासा ऋषि आश्रम से एक किलोमीटर की दूरी तक मछली का शिकार करना प्रतिबंधित है, लेकिन उसके बाद भी काफी दिनों से शिकारी जाल डालकर रात के अँधेरे में मछलियों का शिकार करते हैं|दुर्वासा ऋषि आश्रम के निकट निवासी संत जगपाल दास ने बताया की कई दिनों से रात में मछली मारनें लोग आते है और जाल डालकर मछली पकड़ते हैं| जगपाल नें बताया कि जब मना किया तो मछली मारनें वाले लोगों नें उनके ऊपर धमकी देकर तमंचा तान दिया|
जानकारी होनें पर हिन्दू महासभा युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष क्रांति पाठक ,आदित्य दीक्षित, बीजेपी नेता रामजी मिश्रा आदि मौके पर आकर पुलिस को जानकारी दी| विमलेश मिश्रा नें बताया कि यदि कार्यवाही नही हुई तो आगे की रणनीति बनायी जायेगी|
पांचाल घाट चौकी प्रभारी मोहित मिश्रा नें बताया कि पुलिस कार्यवाही करेगी| पुलिस गस्त भी करेगी| आदेश के बिना मछली का शिकार नही करनें दिया जायेगा|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]