गंगा में डूबा बीटीसी छात्र लापता

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: गंगा में डूबे बीटीसी छात्र की तलाश की जा रही है| 24 घंटे से अधिक का समय हो जाने के बाद भी अभी तक उसका कोई पता नही चला है| पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही है|
जनपद हरदोई के शाहाबाद बरेला निवासी 24 वर्षीय विनय पुत्र जगदीश पाल फिरोजाबाद में बीटीसी का छात्र था| बीते दिन वह घर से फिरोजाबाद जाने के लिए निकला | लेकिन फिरोजाबाद नही पंहुचा| मंगलवार को सुबह उसके कपड़े व मोबाइल आदि शहर कोतवाली क्षेत्र के पांचाल घाट पर रखे मिले|
जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी| पुलिस ने मोबाइल से उसके परिजनों को सूचना दी| सूचना पर परिजन मौके पर पंहुचे और उन्होंने कपड़ो से उसकी शिनाख्त विनय के रूप में की| पुलिस ने घाट पर लगे सीसीटीवी पर देखा तो पता चला की बीते सोमबार को लगभग डेढ़ बजे वह अपने सीढियों से नीचे उतर रहा है| शक के आधार पर पुलिस ने गंगा में उसकी तलाश शुरू करायी | लेकिन मंगलवार शाम 6 बजे तक उसका कोई पता नही चला| विनय की माँ किरण देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
पांचाल घाट चौकी इंचार्ज आर के शर्मा ने बताया कि तलाश की जा रही है| लेकिन अभी पता नही चला है|