गंगा में डूबने से बालक की मौत, 24 घंटे बाद मिली लाश

0
115

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते दिन गंगा में डूबे बालक का शव रविवार को सुबह गंगा में उतराता मिला| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम बलीनगला निवासी राजेश कुमार का 8 वर्षीय पुत्र संदेश अपने बाबा सोबरन सिंह के साथ गंगा के उस पार कटरी के खेतों में गया था| राजेश नें बताया कि बाबा को बिना बताये संदेश गंगा पार कर घर आनें के लिये निकला लेकिन वह गंगा की धार और गहराई को पार नही कर सका और उसमे डूब गया| परिजन उसे आस-पास के गांवों में तलाश करते रहे| लेकिन शनिवार को उसका देर रात तक पता नही चला| रविवार को बालक के पिता राजेश अपने अन्य साथियों के साथ गंगा किनारे कटरी में उसे काफी देर तक तलाशते रहे| लेकिन उसका पता नही चला| जब परिजन उसे गंगा के पानी में खोजनें निकले तो उसकी लाश गंगा में उतराती मिली| जिससे परिजनों में चीत्कार मच गयी|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]