फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गंगा में डूबने से डी-फार्मा छात्र सहित दो की मौत हो गयी| परिजनों में कोहराम मच गया| पुलिस नें जाँच पड़ताल की| 
थाना कादरी गेट के ग्राम अमेठी कोहना निवासी राजीव कुमार राजमिस्त्री का कार्य करते है| राजीव अपनी पत्नी गुड़िया व 8 वर्षीय पुत्र आशिक के साथ गंगा नहानें गये थे| पांचाल घाट पीपा पुल के निकट आशिक अचानक गंगा में डूब गया| गोताखोरों की मदद से आशिक को बाहर निकाला गया| परिजनों नें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया | जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया| मृतक तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था|पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
कोतवाली फतेहगढ़ के नेकपुर निवासी 15 वर्षीय स्लोक पुत्र संजय अपने आधा दर्जन दोस्तों के साथ पांचाल घाट पर गंगा नहानें आया था| स्लोक गंगा में अचानक डूबने लगा| जिससे बचाने ले लिए उसके साथी अभिषेक उर्फ मोंटी पुत्र अजय कटियार व मनीश उसे बचाने के कूद गये| स्लोक व मनीश सकुशल बच गये| जबकि मोंटू की डूबने से मौत हो गयी| परिजनों नें पोस्टमार्टम करानें से इंकार कर दिया| 

गंगा में डूबनें से डी-फार्मा छात्र सहित दो की मौत



