गंगा महोत्सव में उतारी ‘पतित पावनी’ की आरती

0
127

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शुक्रवार को गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित किये जानें का एक वर्ष पूर्ण होनें के उपलक्ष्य में गंगा समग्र फर्रुखाबाद ईकाई द्वारा गंगा महोत्सव पखबाडे का आयोजन किया गया| जिसमे गंगा सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करनें के साथ ही महाआरती का आयोजन किया गया|
गंगा समग्र के जिला संयोजक आदित्य दीक्षित नें कहा कि आज गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित हुए एक वर्ष पूर्ण हो गया लिहाजा इस उपलक्ष्य में गंगा महोत्सव आयोजित किया गया है| इस दौरान गंगा सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किया गया, इसके साथ ही जल संरक्षण का भी संकल्प दिलाया| नमामि गंगे के जिला संयोजक गंगा को साफ करनें का दायित्व सभी का है| सभी नें गंगा सफाई का संकल्प लिया| दीप दान भी किया गया| एसडीएम, बीजेपी के वरिष्ठ डॉ० प्रभात अवस्थी मेला व्यवस्थापक संदीप दीक्षित, आचार्य प्रदीप शुक्ल, कर्मचारी नेता प्रमोद दीक्षित, निहारिका पटेल, अनुपम रस्तोगी, वीरेंद्र मिश्रा, विपिन अवस्थी, विजय शुक्ला, रोहित दीक्षित आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]