गंगा नहाने में डूबी दो बहनें, एक का शव बरामद

0
152

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बहनोई के पिता के साथ गंगा नहाने आई सगी दो बहने नहाते समय गहरे पानी में चली जाने से डूब गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोर को बुलाकर दोनों बहनों की गंगा में खोज शुरू कराई गई। ढाई घंटे में गोताखोर ने एक बहन का शव गंगा में खोज कर निकाल लिया। दूसरी बहन की गोताखोर तलाश कर रहे हैं।
शहर कोतवाली क्षेत्र के सेंट्रल जेल के पास स्थित गांव अर्जुन नगला निवासी जोर्धन सिंह ने एक पुत्री की शादी कायमगंज क्षेत्र के खलवारा महलई में शोहित के साथ की है। शोहित के पिता राजीव कुमार गुरुवार को पुत्र की ससुराल अर्जुन नगला गए। वह गंगा स्नान करने पांचालघाट जा रहे थे। तभी जोर्धन की 18 वर्षीय पुत्री वंदना व 17 वर्षीय पुत्री देविका भी बहन के ससुर राजीव कुमार के साथ गंगा स्नान करने पांचालघाट करीब 12 बजे गई। दोनों बहनें गंगा स्नान करते समय गहरे पानी में जाने से डूबने लगी। यह देखकर राजीव कुमार शोर मचाने लगे। गंगा तट पर गंगापुत्रों व स्नान कर रहे लोगों ने दोनों बहनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों बहने गंगा में डूब गई। इसकी जानकारी पांचालघाट चौकी प्रभारी अमित कुमार को दी गई। वह पुलिस बल के साथ पांचालघाट पहुंचे। घटना को लेकर पूछताछ कर गोताखोरों को बहनों की खोज कर निकालने के लिए गंगा में उतारा। करीब ढ़ाई घंटा मशक्कत कर गोताखोरों ने ढाई बजे देविका के शव को बाहर निकाल लिया, लेकिन वंदना का पता नहीं चला। गोताखोर वंदना की तलाश कर रहे हैं। बहनाई शोहित कुमार ने बताया कि दोनों सगी बहनें थी। वह कक्षा दस की छात्राएं थी। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन घाट पर पहुंच गए। एक बेटी का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]