गंगा नदी पुल पर ट्रक से कुचलकर अपाचे सबार दो दोस्तों की मौत

0
113

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) रविवार की शाम ट्रक से कुचलकर अपाचे बाइक सबार दो दोस्तों की मौत हो गयी| उनके शव को पुलिस नें लोहिया अस्पताल के शव गृह में रखा दिया| परिजनों नें लोहिया अस्पताल में हंगामा भी किया|
शहर कोतवाली क्षेत्र के बिर्राबाग नई बस्ती निवासी 50 वर्षीय मनोज जोशी अपने दोस्त अमेठी जदीद निवासी 36 वर्षीय अवधेश पुत्र रामसागर जोशी के साथ अपाचे बाइक से जनपद हरदोई के थाना हरपालपुर के ग्राम बड़ा गाँव अपनी रिश्तेदारी में गये थे| जहाँ से शाम लगभग 5:30 बजे दोनों वापस घर आ रहे थे| जब वह पांचाल घाट पुल पर पंहुचे तो उन्हें ट्रक नें कुचल दिया| जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी| सूचना पर शहर कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला फोर्स के साथ मौके पर आ गये और दोनों के शवों को टैम्पों से लादकर लोहिया अस्पताल भेजा| जहाँ दोनों के शवों को शव गृह में रखा दिया| मृतक मनोज की पत्नी सीमा की रो-रो कर हालत बिगड़ गयी| जिसके बाद उसका भी लोहिया अस्पताल में उपचार किया गया| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| शव देखनें के चक्कर में पुलिस से नोकझोंक भी हुई| ईएमओ डॉ० अभिषेक चतुर्वेदी नें बताया कि दोनों मृत अवस्था में अस्पताल लाये गये थे| शहर कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला नें बताया की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जायेगा|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]