गंगा जल भर कर जा रहे कांवड़िये की मौत

0
133

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते रविवार की रात गंगा से जल भरकर जा रहे कांवड़िये की अज्ञात वाहन नें जोरदार टक्कर मार दी| जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया| उसे उपचार के लिये लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया | जहाँ चिकित्सक नें उसे मृत घोषित कर दिया|
जनपद हरदोई के थाना लोनार के ग्रान मेहंदियापुर निवासी राजेंद्र कुमार सिंह पांच साथियों के साथ रविवार शाम गंगा जल भरने पांचाल घाट आया था। जब सभी जल भरकर वापस जा रहे थे तो इटावा-बरेली हाईवे पर राजेपुर क्षेत्र के निबिया के निकट एक अज्ञात वाहन नें उसे जोरदार टक्कर मार दी| जिससे राजेन्द्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया| उसे उपचार के लिये लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया| घटना की सूचना मिलने पर मृतक की बहन बबली व भतीजा विनीत आदि मौके पर लोहिया अस्पताल सोमवार सुबह पंहुचे|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]