गंगा घाट पर खंडित मूर्तियों का किया भू-विसर्जन

0
165

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गंगा की निर्मलता को बनाए रखने के लिए रविवार को  अंतराष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संगठन के द्वारा गंगा में साफ-सफाई अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं की ओर से गंगा किनारों से कूड़े-कचरे को बाहर निकाला गया। साथ ही, लोगों को गंगा में कूड़ा-कचरा न डालने के लिए जागरूक किया गया।
संगठन के जिलाध्यक्ष आदित्य दीक्षित के नेतृत्व में गंगा किनारे पांचाल घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया| घाट पर पड़े कूड़े-कचरे को इकठ्ठा करके गंगा से बाहर पहुंचाया गया। इस कार्य में स्वयंसेवियों की ओर से घंटों श्रम किया गया। इसके साथ ही घाटों पर रखी खंडित मूर्तियों को भी भू-बिसर्जन किया गया| इसके साथ ही घाटों पर पन्नी का प्रयोग ना करनें के लिए भी जागरूक किया|
जिलाध्यक्ष नें कहा कि  गंगा में मैला कुचैला डाला जा रहा है। जिससे गंगा लगातार प्रदूषित हो रही है। इससे गंगा की निर्मला को खतरा पैदा हो गया है। गंगा में कूड़ा कचड़ा ना डालें| बची हुई पूजा सामग्री और खंडित मूर्तियों का भू विसर्जन करें| जिससे गंगा साफ़ और निर्माण रह सकें| राजू भारद्वाज, अभय शंकर द्विवेदी, गौरव वर्मा, अभिषेक शुक्ला, शिवम यादव, रामू ठाकुर आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]