गंगा खतरे के निशान के करीब, कई गाँव जलमग्न

0
212

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गुरुवार को गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पंहुच गया | इससे गंगा के तटवर्ती इलाकों में हड़कंप मच गया है| बाढ़ का पानी बढने से कई गाँव जलमग्न हो गये है जबकि कई तक पानी पंहुचनें वाला है|
गंगा का जलस्तर 5 सेंटीमीटर बढ़कर 136.80 मीटर पर पहुंच गया है। नरौरा बांध से गंगा में 109233 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। रामगंगा का जलस्तर गेज तक नही पहुंचा है। खोह हरेली रामनगर से रामगंगा में 1064 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। गंगा का जल स्तर बढने से लोगों में खलबली है| तहसील अमृतपुर के ग्राम तीसराम की मडैया में गंगा का जलस्तर बढ़ने से एक दर्जन से ज्यादा ग्रामीणों की झोपड़ी में पानी भर गया है, पानी में घुसकर ही लोग आवागमन कर रहे हैं| लेकिन अभी तक राजस्व टीम या किसी आला अधिकारी ने गांव में जाकर जायजा तक नहीं लिया है| विनोद पुत्र रामनिवास, भारत पुत्र सुरेश, राकेश पुत्र रामनिवास, मनीष पुत्र रमेश, अनार सिंह पुत्र रंगलाल व राघवेंद्र पुत्र राधेश्याम की झोपड़ी जलमग्न हो गयीं है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]