फर्रुखाबाद:(जेएनआई अमृतपुर) तराई क्षेत्रों में बसे गांवों की मुसीबत अभी टली नहीं है। गंगा का जलस्तर फिर बढनें से ग्रामीणों की धड़कनें फिर से तेज हो गयीं है|जबकि रामगंगा का जल बीते दिन जितना ही स्थिर है|
दरअसल बरसात के मौसम में गंगा और रामगंगा के जलस्तर आये दिन कम और जादा होता रहता है| उसी के साथ ग्रामीणों की धड़कनें भी कम और ज्यादा होती रहतीं है| बीते दिन गंगा का जल स्तर 136.2 था जो बुधवार को 13 सेंटी मीटर बढ़कर 136.15 हो गया| वही रामगंगा का जलस्तर बीते दिन भी 134.25 सेंटीमीटर था| जो बुधवार को भी 134.25 ही रहा| लेकिन गंगा का जलस्तर बढने से ग्रामीणों की मुश्किलें फिर बढ सकतीं है| बुधवार को 7303 क्यूसेक पानी छोड़ा गया|
गंगा नदी के जलस्तर का पैमाना
सावधानी बिंदु 136.60 मीटर
खतरे का बिंदु 137.10 मीटर
रामगंगा नदी के जलस्तर का पैमाना
सावधानी बिंदु 136.60 मीटर
खतरे का बिंदु 137.10 मीटर
गंगा के जलस्तर में उफान, रामगंगा स्थिर
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


