गंगा की 25 फिट गहराई में डूबकर युवती की मौत

0
128

gangaफर्रुखाबाद : मेला रामनगरिया किसी के घर ख़ुशी तो किसी के घर गम देकर गया| कोतवाली मोहम्दाबाद के नगला तबलदार निवासी 17 वर्षीय युवती प्रीति की गंगा की गहराई में डूबकर मौत हो गयी|

[adrotate banner="3"]

प्रीति अपनी छोटी बहन रेनू के साथ सोमवार रात पांचाल घाट पर दूसरी सीढ़ी के सामने के घाट पर गंगा में स्नान कर रही थी। रेनू स्नान करके पानी से बाहर आ गई, जबकि प्रीति नहीं नकली। जिस पर रेनू ने शोर मचाया। पिता कमोद ¨सह, मां तथा भाई ने मदद की गुहार लगायी। फ्लड पीएसी के जवानों ने पहुंचकर पानी में खोजबीन की। करीब 25 मिनट बाद प्रीति को बाहर निकाला। जवानों ने प्राथमिक उपचार दिया। परिवार वाले उसे लोहिया अस्पताल ले गये। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीएसी फ्लड कंपनी के प्रभारी जगदीश सिंह ने बताया कि प्रीति जिस स्थान पर डूबी वहां पर 25 फीट गहराई थी।

[adrotate banner="2"]