फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जलालाबाद रामगंगा पर बना पुल धंसने के बाद जांच टीमें गठित कर दी गईं हैं। विभागीय अधिकारी एक दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं| फिलहाल वह तो दूसरे जिले की बात है सो हमे क्या| हमे तो अपने जिले से मतलब है| लेकिन यहाँ का कई दशकों पुराना गंगा का पुल बुरी तरह क्षतिग्रस्त है|जर्जर हो चुके पुल पर रोजाना हजारों की संख्या में वाहन प्रतिदिन गुजरते हैं। लेकिन पुल पर बड़े-बड़े गड्डे जिम्मेदारों को नही दिखायी पड़ते है|
इटावा-बरेली हाई-वे पर पांचाल घाट का गंगा पुल अपनी दुर्दशा की कहानी कह रहा है| पुल में कई जगह बड़े-बड़े गड्डे हो गये है| जिनसे गुजरनें वाले राहगीर गिरकर चुटहिल हो रहें है| ग्रामीणों का कहना है कि पुल से गुजरते समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। पुल व मार्ग की जर्जर हालत से कई बार जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद हालात जस के तस हैं।
गंगा का जर्जर पुल दे रहा हादसों को दावत, जिम्मेदार मौन
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


