गंगा एक्सप्रेस-वे के धरनें को सपा ने दिया समर्थन

0
135

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए कई दिनों से चल रहे कलेक्ट्रेट में धरनें को सपा नें अपना समर्थन दे दिया| इसके साथ ही सीएम को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट सौंपा|
अपना दल के पूर्व जिलाध्यक्ष रिंकू कटियार बीते कई दिनों से कलेक्ट्रेट सभागार में चल रहा है| धरना दे रहे थे| रिंकू कटियार नें बताया कि जिले के कई संगठन एवं राजनैतिक पार्टियों के द्वारा धरनों को समर्थन मिला है । पूर्व में प्रस्तावित गंगा एक्सप्रेस वे जो कि गंगा के किनारे हमारे जनपद ते होकर निकलना था जिसको राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण शाहजहाँपुर की ओर से निकाल दिया गया है। धरना दे रहे लोगों नें मांग करते हुए कहा कि एक्सप्रेस-वे जनपद की सीमा से ही निकाला जाये|इसके साथ ही सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी नें धरना स्थल पर पंहुच का समर्थन दिया| उन्होंने कहा कि वह धरनें का समर्थन कर रहें है|  इसके बाद सीएम योगी को सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य को दिया गया| पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री सर्वेश अंबेडकर, पूर्व सयुस जिलाध्यक्ष जितेन्द्र यादव, पूर्व जिला प्रवक्ता पुष्पेन्द्र यादव, शशांक सक्सेना, युनूस अंसारी,रजत क्रांतिकारी आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]