गंगा अवतरण पर स्वच्छता का लिया संकल्प

0
198

फर्रुखाबाद: गंगा सप्तमी की छटा निराली है। मां गंगा के अवतरण के इस पर्व पर नगर के पांचाल घाट गंगा तट पर श्रद्धालु उमड़े और माँ गंगा की पूजा अर्चना कर उनको साफ रखने का संकल्प लिया|
माँ गंगा के धरती पर अवतरण दिवस के अवसर पर शनिवार को नमामि गंगे प्रकल्प के सदस्यों ने स्वच्छता अभियान चलाया| इसके बाद पूजा अर्चना कर दुग्ध से अभिषेक किया|संगठन के लोग गंगा स्वच्छता अभियान  से सम्बन्धित पट्टिका आदि लेकर पंहुचे और लोगों को गंगा को साफ़ का संकल्प दिलाया|जनजागृति के दौरान संगठन के सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किये |
जिला संयोजक रवि मिश्रा, सहसंयोजक आचार्य प्रदीप नारायण शुक्ला,आदित्य दीक्षित, अनुज तिवारी, सुनील गुप्ता, मोनू ठाकुर, राहुल उपाध्याय, गणेश दुबे, प्रांशु मिश्रा, शील कुमारी, अभय शंकर द्विवेदी, महेश शर्मा, जितेंद्र सिंह चौहान व नवीन राजावत रहे |

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]