खेत में लगे धान को आग लगायी

0
83

FARRUKHABAD : आपसी विवाद को लेकर गांव के ही एक व्यक्ति ने खेत में कटने के लिए लगाये गये धान की सूखी फसल में बीती रात आग लगा दी। जिससे हजारों रुपये की धान की फसल नष्ट हो गयी। मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गयी।dhan

[adrotate banner="3"]

थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम नगला गुलाल निवासी इन्द्रजीत पुत्र राजेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि बीते रविवार को उसने पांच बीघा खेत का धान काटकर बीचोबीच खेत में लगा दिया था। रात तकरीबन एक बजे धान के ढेर में आग लग गयी। जिससे तकरीबन 35 से 40 हजार रुपये का धान जलकर राख हो गया था। इन्द्रजीत ने गांव के ही एक व्यक्ति धुरई पुत्र रामपाल व उसके भाई पर आरोप लगाया है।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

कहा है कि धुरई ने पिछले वर्ष उसका खेत बटाई पर किया था। इस बार धुरई मौके पर मौजूद नहीं था। इसलिए उसने अपने खेत में खुद ही फसल बो ली। धुरई जब लौटकर आया तो फसल में हिस्सा मांगने लगा। जिसको लेकर विवाद हो गया था और उसने फसल को नष्ट करने की धमकी दी थी। सूचना मिलने पर दरोगा ज्ञान प्रकाश ने मौके पर पहुंचकर घटना के सम्बंध में जांच पड़ताल की।

[adrotate banner="2"]