लखनऊ: देवरिया में आज सुबह खेत में तीन युवतियों के शव मिलने से माहौल गरमा गया हैं। तीनों शव के गले में गहरे घाव हैं। माना जा रहा है कि हत्या के बाद इन शवों को खेत में फेंका गया है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
[adrotate banner="3"]
देवरिया जनपद के बरहज थानान्तर्गत कटियारी गांव में तीन युवतियों का शव मिला। शव नाला के किनारे खेत में मिला है। गले पर गहरे घाव हैं। शरीर खून से लथपथ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। इस मामले की छानबीन जारी है। तीनों युवतियों कल शाम से गायब थीं। घर के लोगों के साथ पुलिस भी इनको तलाश रही थी, लेकिन आज इनके घर के पास के खेत में ही तीनों के शव मिले हैं।
[adrotate banner="2"]


