खेत में जानवर घुसने के विवाद में यादवों ने सरदारों को घेरकर गोली मारी, तीन घायल

0
103

FARRUKHABAD : थाना कंपिल क्षेत्र के ग्राम नसरुल्लापुर में सरदारों व यादवों के बीच खेत में जानवर घुसने को लेकर जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान दोनो पक्षों से जमकर फायरिंग भी की गयी। जिसमें तीन सरदार गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”18″]
sardarनसरुल्लापुर निवासी अमरबीर सिंह के खेतों में बीते दिन गांव के ही सोवरन सिंह यादव के जानवर घुस गये। जानवर घुसने को लेकर बीते दिन ही दोनो पक्षों में विवाद हो गया। गुरुवार की सुबह एक सैकड़ा यादवों ने घेर कर लाठी डन्डों से पीटा व फायरिंग की।
मारपीट व फायरिंग में अमरबीर सिंह पुत्र गुरुदेव सिंह, अमरबीर सिंह का भाई हरेन्द्र सिंह व जरनैल सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थानाध्यक्ष कंपिल अनूप तिवारी ने बताया कि मामले के सम्बंध में जानकारी हो गयी है। मौके पर पुलिस भेजी गयी है किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।
[bannergarden id=”11″][bannergarden id=”17″]

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]