फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुसुमापुर में खेत पर काम कर रहे युवकों केखेत पर काम कर रहे युवकों से मारपीट, जान से मारने की धमकी, आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम कुसुमापुर निवासी रामजी पुत्र रामसनेही ने थाना राजेपुर में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि 22 जून 2026 की सुबह लगभग 5:30 बजे उनके तीनों बेटे खेत पर मूंगफली की खुदाई का कार्य कर रहे थे। आरोप है कि उसी दौरान गांव के ही निवासी मोहित पुत्र सुरेश वहां पहुंचा और उनके पुत्रों के साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर वह अपने परिजनों और साथियों को बुला लाया। पीड़ित के अनुसार इसके बाद पप्पू, बिल्लू, नवल किशोर, विवेक, कृष्ण कुमार तथा अन्य लोग मौके पर पहुंच गए और उनके पुत्रों के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने लाठी-डंडों और बेल्ट से हमला कर दिया, जिससे उनके बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर जब परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी पक्ष दबंग और आपराधिक प्रवृत्ति का है तथा पूर्व में भी कई घटनाओं में शामिल रहा है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से सुरक्षा प्रदान करने तथा आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। राजेपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में भय का माहौल बना हुआ है। वहीं पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
खेत पर काम कर रहे युवकों से मारपीट, जान से मारने की धमकी, आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



