खेत की रखवाली करने गये अधेड़ की ठंड लगने से मौत

0
105

फर्रुखाबाद: थाना अमृतपुर के ग्राम अमैयापुर निवासी 40 वर्षीय गोपाल पुत्र दृगपाल सिंह वर्मा की खेत की रखवाली करते समय ठंड लगने से मौत हो गयी। अधेड़ का शव पड़ोसी के खेत में पड़ा मिला।

[adrotate banner="3"]

बीते 20 जनवरी की रात तकरीबन 8 बजे गोपाल घर वालों को बताकर खेत की रखवाली करने के लिए चला गया। लेकिन प्रातः लौटकर नहीं आया। इस पर उसकी खोजवीन शुरू की गयी। लेकिन पता नहीं चल सका। सोमवार रात गोपाल का शव उसके खेत के कुछ दूरी पर स्थित सतीश वर्मा पुत्र लटूरी वर्मा के खेत में मिला। जिसे गांव के ही घनश्याम वर्मा ने परिजनों को गोपाल का शव खेत में पड़े होने की जानकारी दी। मौके पर परिजन पहुंचे और शव की पहचान कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया।

[adrotate banner="2"]